करनाल में आनलाइन कंपनी चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रुपये कई गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। करनाल के एक व्यक्ति से की थी 11 लाख 82 हजार की धोखाधड़ी। दोनों आरोपित दो दिन के रिमांड पर।
करनाल, संवाददाता। करनाल में आनलाइन ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रुपये कईं गुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद के रहने वाले दोनों आरोपित आनलाइन कंपनी चलाते थे, जिन्हें नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपित करनाल के भी एक व्यक्ति को 11 लाख 82 हजार का चूना लगा चुके हैं।क्लिक करते ही डिटेल आ जाती थी
पुलिस के अनुसार आरोपितों ने प्रारंभिक पूछताछ में माना कि जो व्यक्ति इनके प्रोडक्ट पर क्लिक करता था तो उस प्रोडक्ट की रेटिंग बढ़ जाती थी। जिसके बाद दोनों आरोपित उस व्यक्ति की डिटेल निकाल कर उससे संपर्क करते थे और मोटा मुनाफा होने का लालच देकर उसे अपनी कंपनी में निवेश करने को तैयार कर लेते थे। जिसके बाद वह व्यक्ति आरोपितों की कंपनी में निवेश करने लग जाता था। यह भी पता चला है कि आरोपितों पर पहले भी राजस्थान में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर है और वे फिलहाल जमानत पर है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।