Rajinder Nagar Bypoll दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे मुख्य तीन उम्मीदवारों में भाजपा से राजेश भाटिया सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है।
नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। Rajinder Nagar Assembly Bypoll: 23 जून को दिल्ली विधानसभा की राजेन्द्र नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। बता दें कि राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।
राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक, कांग्रेस ने पूर्व पार्षद प्रेम लता और भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन प्रत्याशियों की संपत्ति की बात करें तो कोई लखपति है तो कोई करोड़पति है।
नामांकन के लिए दायर चुनावी हलफनामों के अनुसार, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे मुख्य तीन उम्मीदवारों में भाजपा से राजेश भाटिया सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। आइए एक नजर में जानते हैं प्रत्याशियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां।
नाम: राजेश भाटिया
दल: भाजपा
उम्र: 57
शिक्षा: 12वीं पास
वाहन: होंडा सिटी
मुकदमा: कोई नहीं
आभूषण: 150 ग्राम सोना स्वयं के नाम जबकि पत्नी के पास 350 ग्राम सोना 1500 ग्राम चांदी
संपत्ति: 15 करोड़ स्वयं के नाम जबकि 40 लाख पत्नी के नाम
नाम: दुर्गेश पाठक
दल: आम आदमी पार्टी
उम्र: 34 वर्ष
शिक्षा: स्नातक
वाहन: कोई नहीं
मुकदमा: एक (मानहानि का एक केस लंबित है)
आभूषण: कोई नहीं
संपत्ति: बैंक खाते में 6.77 लाख रुपये
नाम: प्रेमलता
दल: कांग्रेस
उम्र: 58
शिक्षा: सातवीं पास
वाहन: कोई नहीं
मुकदमा: कोई नहीं
आभूषण: 120 ग्राम सोना जबकि 500 ग्राम चांदी, 60 ग्राम सोना
संपत्ति की कीमत: 80 लाख पति के पास
उल्लेखनीय है कि यह चुनाव आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले कुछ महीनों में दिल्ली नगर निगम चुनाव भी होना है, ऐसे में जो प्रत्याशी जीतेगा उस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।