बाघिन टी-39 को नूर के नाम से भी जाना जाता है। रणथंभौर के वन अधिकारी ने बताया कि बाघिन उम्र के आखिरी पड़ाव पर मां बनी है। ज्यादा उम्र होने के कारण उसने कई दिन तक शावकों को सही तरह से ख्याल भी नहीं रखा था।
जयपुर, संवाददाता। राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर में बाघिन टी-39 अपने दो शावकों सहित गायब हो गई। वन विभाग पिछले दो सप्ताह से बाघिन और उसके शावकों की तलाश में जुटा है। लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। तलाशी अभियान के दौरान ट्रेकिंग और कैमरा ट्रैप में भी दिखाई नहीं दिए है। इससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।अधिकारीयों के अनुसार बाघिन नूर की उम्र अधिक है। वह उम्र के आखिरी पड़ाव पर मां भी बनी है। उम्र के आखिरी पड़ाव पर होने के कारण कई दिनों से शावकों को स्तनपान भी नहीं करा पा रही थी। ऐसे में बाघिन नूर के शावक कुछ दिनों से नजर नहीं आ रहे हैं। ना ही शावक कैमरे में कैद हो रहे हैं। ऐसे में शावकों की तलाश की जा रही है।
वहीं वन अधिकारियों के अनुसार बाघिन नूर ने अपने दो शावकों को जन्म दिया था। उसके बाद जोन एक के गाड़ाडूब एनिकट क्षेत्र में उनका मूवमेंट रहता था। एहतियात के तौर पर एनिकट क्षेत्र में पर्यटकों के जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। जिसके बाद करीब दस दिन से बाघिन और उसके शावक दिखाई नहीं दे रहे है।