एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन और प्रशिक्षण) के उप प्रमुख रहे वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने नौसेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार की जगह ली है।
नई दिल्ली, एएनआइ। वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने शनिवार को वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार के स्थान पर नौसेना स्टाफ के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले घोरमडे एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय में एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन और प्रशिक्षण) के उप प्रमुख थे। बता दें कि जी अशोक कुमार आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
घोरमडे ने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया है। घोरमडे को 1 जनवरी 1984 को नौसेना में शामिल किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खडकवासला, पुणे, नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड और नेवल वॉर कॉलेज, मुंबई में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल स्टाफ कॉलेज से स्नातक हैं।
नौसेना के भीतर नेविगेशन और दिशा में विशेषज्ञता के अलावा, एडमिरल ने मुंबई विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एम फिल, मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में एमएससी और और सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (पुणे विश्वविद्यालय) से कार्मिक प्रबंधन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
घोरमडे को 26 जनवरी, 2017 को अति विशिष्ट सेवा पदक और 2007 में नौ सेना पदक से भारत के राष्ट्रपति द्वारा और 2000 में नौसेना प्रमुख द्वारा प्रशस्ति से सम्मानित किया गया था।